टैंकलॉरी ने सिपाही को रौंदा, मौके पर ही मौत

0

नालंदा जिला में बेकाबू टैंकलॉरी ने एक सिपाही को रौंद दिया है. जिससे सिपाही की मौत हो गई है । बताया जा रहा है कि सिपाही पटना के कंकड़बाग थाना में तैनात थे

कहां हुआ हादसा
हादसा हिलसा थाना अंतर्गत एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर गुलनी गांव के पास हुई है. बताया जा रहा है कि गैस टैंक लॉरी ने सिपाही राहुल पासवान के बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई

राहुल पासवान की पहचान हुई
कंकड़बाग बाग थाने में तैनात राहुल पासवान मूलत: जहानाबाद जिला के ककड़िया गांव गांव के रहने वाले थे. रक्षाबंधन के दिन राखी बनवाने के लिए वे गांव गए थे, जहां से ड्यूटी पर लौटने के दौरान यह हादसा हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने बताया कि राहुल राखी बनवाने गांव आए थे और रक्षाबंधन के दिन उनकी पत्नी भी अपने मायके गई थी. राहुल राखी बंधवाने के बाद पत्नी से मिलने अपने ससुराल चले गए. इसके बाद बाइक पर सवार होकर पटना के लिए निकल गए इसी दौरान सामने से आ रही गैस टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी और राहुल की मौत हो गई.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …