
नालंदा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक सीएसपी संचालक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि सीएसपी संचालक ने एक प्रोफेसर के खाते से 17 लाख रुपए उड़ाया था. पुलिस ने सीएसपी संचालक के घर से कई फर्जी कागजात और सामान बरामद किए हैंय
क्या है पूरा मामला
मामला नालंदा जिला के हरनौत की है. जहां सीएसपी संचालक जय प्रकाश कुमार पर रिटायर प्रोफेसर के खाते से 17 लाख रुपए गायब करने का आरोप लगा है. सीएसपी संचालक कल्याण बिगहा के आमर गांव का रहना है. बतया जा रहा है कि 25 अगस्त को हरनौत थाना क्षेत्र के महथबर के रहने वाले रिटायर्ड प्रोफेसर राजमणि सिंह के पेंशन के खाते से करीब 17 लाख रुपये की निकासी कर ली गई थी। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
बेटी के घर रहते हैं प्रोफेसर
रिटायर्ड प्रोफेसर की उम्र करीब 87 साल है। वे अपनी बेटी के घर रहा करते थे। बेटी के घर के पास ही सीएसपी संचालक का घर था. सीएसपी संचालक घर की दाई की बेटी की मदद से रात्रि में बुजुर्ग को अपने घर बुलाकर नशीली पदार्थ खिलाकर रुपए की निकासी किया करता था।
कैसे हुआ खुलासा
इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित प्रोफेसर के नाती मुकेश कुमार.. खाता को अपडेट कराने बैंक गया.. तो देखा कि खाते से 17 लाख की निकासी की गई थी। इसके बाद उन्होंने हरनौत थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक पद्धति से जांच किया. जिसके बाद सीएसपी संचालक पकड़ा गया