
नालंदा जिला में अपराध की वारदात दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. अपराधियों के मन से अब पुलिस का भय खत्म हो गया है. तभी तो आए दिन हत्या, लूट और आगजनी जैसी वारदात आम हो गई है.
झाड़ियों में मिली लाश
राजगीर में CRPF कैंप के गेट के पास अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। छबीलापुर थाना क्षेत्र स्थित CRPF प्रशिक्षण केंद्र के गेट नंबर-1 के पास खून से सनी युवक की लाश झाड़ियों में मिली। अपराधियों ने युवक के सिर को पत्थर से कूच दिया और उसकी आंखें भी फोड़ डाली। शव के पास कई पत्थर के टुकड़े मिले जिसपर खून लगा हुआ था। ऐसा लगता है कि घटना को यहीं अंजाम दिया गया है।
इसे भी पढ़िए-नालंदा पुलिस ने अगवा बच्चे को छुड़ाया, 3 किडनैपर गिरफ्तार,10 लाख की मांगी थी फिरौती
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
सोमवार शाम को ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़िए-नालंदा का बेटा बना लेफ्टिनेंट, अब भारत माता की रक्षा करेगा अपना आकाशदीप
पहचान में नहीं आ रहा चेहरा
पुलिस के अनुसार पत्थर से कूचे जाने के कारण युवक का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। मृतक के कपड़े और पास से बरामद सामानों के माध्यम से पहचान की जा रही है। आसपास के गांवों में भी सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़िए-बिहार में 8 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किनको क्या मिली जिम्मेदारी
बाहर से लाकर हत्या की आशंका
ग्रामीणों की आशंका है कि युवक को बाहर से यहां लाकर मौत के घाट उतार दिया गया है। गांव वालों के मुताबिक CRPF कैंप के मुख्य द्वार और आसपास सुरक्षा चाक-चौबंद रहती है। लेकिन युवक की निर्मम हत्या से सभी लोग आश्चर्यचकित हैं।