
इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है नालंदा जिला के नगरनौसा से । जहां बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है. जिसमें युवक बेहद गंभीर रुप से जख्मी हो गया है.
पटना के पीएमसीएच रेफर
गंभीर रुप से जख्मी युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से पटना के पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है .
पिकअप चालक है घायल युवक
मामला नगरनौसा थाना के मोनियमपुर गांव की है. जहां बदमाशों ने पिकअप चालक सुबोध कुमार को गोली मार दी. जिसे इलाज के लिए इलाज सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। गोली युवक के बाएं कंधे में लगी है।
वारदात के पीछे पुरानी रंजिश
जख्मी युवक के मुताबिक गांव में उसकी पिकअप लगी थी। वो अपनी गाड़ी लाने गया। उसी दौरान वहां 4 बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट के विरोध पर बदमाशों ने चालक को गोली मार दिया और बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है चालक का एक दिन पहले बदमाशों से मामूली विवाद हुआ था। उसी रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।