
लॉकडाउन के बावजूद में नालंदा जिला में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
क्या है पूरा मामला
बदमाशों ने दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल ब्रह्मस्थान के पास बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
पटवन को लेकर था विवाद
घायल युवक का नाम श्याम उर्फ विक्रम है और उसके पिता का नाम महेंद्र महतो है. बताया जा रहा है कि श्याम का गांव के ही अशोक पासवान के साथ पटवन को लेकर विवाद चल रहा था
अशोक पासवान पर गोली मारने का आरोप
जख्मी श्याम के घरवालों ने गोली मारने का आरोप अशोक पासवान पर लगाया है। बताया जा रहा है कि वो पहले से घात लगाकर का बैठा और वारदात को अंजाम दिया
मौके पर पहुंची पुलिस
गोली चलने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दीपनगर के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने भी वारदात के पीछे पटवन विवाद की आशंका जताई है। उनका कहना है कि परिजनों के बयान पर एक खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।