दो बीवी के चक्कर में पति का मर्डर, पहली बोली- दूसरी ने मार डाला

0

नालन्दा जिला में दो बीवी के चक्कर में एक पति की जान चली गई। पहली पत्नी का आरोप है कि दूसरी पत्नी ने ही पति की हत्या कर दी है। वारदात के बाद गांव वाले स्तब्ध हैं।

क्या है पूरा मामला
मामला नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र की है। जहां के श्रीनगर गांव में दूसरी पत्नी पर अपने पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। मृतक पति के गले पर काला निशान भी है।

दोनों पत्नी में झगड़ा हुआ था
गांव वालों के मुताबिक शैलेंद्र की पहली पत्नी सीमा और दूसरी पत्नी पम्मी साथ में रहती थी। बीती रात सीमा और पम्मी में झगड़ा हुआ। काफी देर तक दोनों बीवी झगड़ा करती रही। लेकिन शैलेंद्र बीच बचाव की जगह खुद जाकर सो गया। हार मानकर पहली पत्नी घर से बाहर गली में बच्चों के साथ बैठ गई।

दूसरी बीवी कमरे में थी
परिजनों के मुताबिक दूसरी बीवी कमरे में थी। जब देर रात पहली पत्नी को ठंड लगने लगा तो वो माचिस लाने के लिए घर के अंदर घुसी।

मृत पड़ा था पति
पहली पत्नी ने देखा कि उसका पति शैलेंद्र रविदास मृत पड़ा है और दूसरी बीवी गायब है।

आसपास के लोगों को जगाया
पति को मरा देख पहली पत्नी चिल्लाने लगी और मदद के लिए पड़ोसियों को आवाज़ लगाई। उधर,दूसरी पत्नी पम्मी देवी जो मसौढ़ी थाना क्षेत्र के बडीहा गांव की रहने वाली है। वारदात के बाद दूसरी पत्नी फरार हो गई।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…