नालंदा में क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

0

नालंदा जिले के भागन विगहा थाना क्षेत्र स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर में एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मजदूर दिल्ली से लौटा था.

क्या है मामला
भागन बिगहा के बाल विकास विद्यालय स्थित क्वारंटाइन केंद्र में प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी। मृतक मानपुर थाना क्षेत्र के तिउरी गांव का रहने वाला था और 24 मई को दिल्ली के सीमापुरी इलाके से आया था. जिसके बाद उसे क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया था।

इसे भी पढ़िए-अनलॉक हुआ नालंदा, सड़क हादसे में 3 की मौत, 7 जख्मी

अचानक तबियत खराब होने की शिकायत
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि रात में क्वारंटाइन केंद्र में सिर्फ एक ही सुरक्षा प्रहरी तैनात थे। उन्हें अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा था। उक्त मरीज की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने क्वारंटाइन केंद्र के अधिकारियों से एंबुलेंस की व्यवस्था कराने को कहा लेकिन एंबुलेंस की व्यवस्था काफी देर से होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाने में देरी हो गई, जिससे उसकी मौत क्वारंटाइन केन्द्र में ही हो गयी।

इसे भी पढ़िए-खुशखबरी: कंटेनमेंट जोन फ्री हुआ बिहारशरीफ, जानिए कब से खुलेगी सभी दुकानें

जांच के लिए भेजा
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। मृत श्रमिक का स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मजदूर की मौत कैसे हुई।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …