
कहा जाता है कि जब अपनों के खोने का डर सताता है तो इंसान को कुछ समझ नहीं आता है. ऐसा ही नालंदा जिला में देखने को मिला. जब लॉकडाउन के बावजूद लोग डीएम दफ्तर का घेराव किया और इंसाफ की गुहार लगाई
क्या है पूरा मामला
दरअसल, भागनविगहा थाना क्षेत्र के खाजे एतवारसराय गांव से पिछले एक हफ्ते से एनसीसी का एक कैडेट गायब है. परिजन खोजबीन कर थक गए तो थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. लेकिन पुलिस भी अब तक अमन को नहीं ढूंढ पाई है.
10 जुलाई से लापता है अमन
एनसीसी कैडेट अमन ज्ञान पासवान 10 जुलाई से लापता है. परिजनों के मुताबिक 10 जुलाई को रात 9 बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया । फोन आने के बाद वह घर से निकला जिसके बाद वापस नहीं लौटा । जिसके बाद परिजन उसका काफी खोजबीन किये है मगर कोई पता नहीं चला । अंत में थक हार कर परिजन भागन बिगहा ओपी में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने पहुँचे । मगर पुलिस 72 घंटे तक टालमटोल करती रही । इसके बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर अपहरण का मामला दर्ज कराया गया ।
डीएम एसपी से लगाई गुहार
जैसे जैसे दिन गुजर रहा है वैसे वैसे घरवालों को अनहोनी की आशंका सता रही है. उनका धैर्य जवाब दे रहा है. ऐसे में वे लोग बिहारशरीफ पहुंचे और डीएम दफ्तर के बाहर इंसाफ की गुहार लगाई.