
नालंदा जिला में दोहरे हत्याकांड के खिलाफ लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. जिसकी वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है ।
इसे भी पढि़ए-पहली बारिश में ही नालंदा में आई बाढ़, मूंग और सब्जी की फसल हुई बर्बाद
क्या है पूरा मामला
राजगीर में दोहरे हत्याकांड के खिलाफ नाराज लोगों ने राजगीर मोड़ के पास दोनों शवों को रखकर जाम लगा दिया. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों युवक के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में डबल मर्डर से सनसनी..शव को गड्ढे में दफनाया
छह दिनों से लापता थे दोनों युवक
आपको बता दें कि पिछले 6 दिनों से गैंडा गिरोह के 2 सदस्य जो कि बड़ी मिल्की टील्हापर निवासी नगीना यादव के पुत्र जितेंद्र यादव उर्फ गैंडा और पचरुखिया टील्हा निवासी अखिलेश यादव के पुत्र सत्येंद्र यादव लापता थे। जिसे हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई थी।