
बिहार सरकार ने सात IASअधिकारियों का प्रमोशन संयु्क्त सचिव स्तर पर किया है। इसमें बिहारशरीफ के नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल भी शामिल हैं। सौरभ जोरवाल समेत सातों अधिकारी साल 2014 बैच के IAS हैं। इनका वेतनमान 67,700- 2,08,700/- कर दिया गया है।
किसका-किसका हुआ प्रमोशन
सौरभ जोरवाल के अलावा रोहतास के डीडीसी सुश्री उदिता सिंह, कटिहार के डीडीसी अमित कुमार पांडे, आरा के डीडीसी शशांक सुभंकर, छपरा के डीडीसी रौशन कुशवाहा,बांका की उपविकास आयुक्त अभिलाषा कुमारी शर्मा,किशनगंज के डीडीसी यशपाल मीणा के नाम शामिल हैं। ये सभी साल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

इसे भी पढ़िए-खुशखबरी- अगले महीने मिलेगा हाईटेक बस स्टैंड का तोहफा
आपको बता दें कि सौरभ जोरवाल बिहारशरीफ नगर निगम के आयुक्त हैं और बिहारशरीफ को चकाचक यानि स्मार्टसिटी बनाने का जिम्मा भी इन्हीं के पास है। सौरभ जोरवाल को तेज तर्रार और ईमानदार अफसर माना जाता है। बिहारशरीफ का कायाकल्प करने के लिए ये दिन रात तत्पर रहते हैं। साथ ही सौरभ जोरवाल की गिनती ऐसे अफसर के तौर पर की जाती है जो लोगों से मिलने में सुलभ माने जाते हैं। इन्हें लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ है और न हीं कोई विवादित निर्णय लिए हैं। इनके कामकाज की खासियत ये है कि ये सामंजस्य बनाकर काम करते हैं।
नोट-यहां पर आपको बता दें कि इन अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है तबादला नहीं हुआ है। ये अपने अपने पदों पर बने रहेंगे बस इनकी रैंकिंग और सैलरी बढ़ गई है।