
गणतंत्र दिवस के मौके पर नालंदा के एक ही गांव से तीन युवकों की अर्थियां उठी. मामला नालंदा जिला के परवलपुर प्रखंड के मई गांव की है. जहां सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई
क्या है पूरा मामला
मई गांव का रहने वाला धनराज अपने दो दोस्तों सुजीत और सोनामनी के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहा था. धनराज का ससुराल बौरी गांव में था. लेकिन जैसे ही तीनों अमरुदीया बिगहा गांव के पास पहुंचे. वैसे ही मिट्टी से लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी
तीनों की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई.
सांसद ने दी सांत्वना
घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार मई गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. साथ ही दुख की घड़ी में हर संभव सहायता देने की भी बात कही. घटना के बाद डंपर चालक भागने में सफल रहा.