अटल जी का अस्थि कलश लेकर बिहारशरीफ पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

0

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अटल जी के अस्थि कलश के साथ बिहारशरीफ पहुंचे। अटल जी का अस्थि कलश बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान में रखा गया।

जहां बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थकों और अटल जी के चाहने वालों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। हर तरफ अटल जी अमर रहे के नारों से गूंज रहा था।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश यात्रा सुबह पटना से निकली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ बड़ी संख्या बीजेपी समर्थक और नेता अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुए। अटल जी का अस्थि कलश सोहसराय होते हुए श्रम कल्याण मैदान पहुंचा। श्रम कल्याण मैदान में पहले से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जहां अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

बिहारशरीफ से नवादा पहुंचा अस्थि कलश

श्रम कल्याण मैदान में पुष्पांजलि के बाद अस्थि कलश यात्रा बिहारशरीफ से रवाना हो गई। अस्थि कलश यात्रा बिहारशरीफ से राजगीर होते हुए नवादा पहुंची। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। नवादा के बाद अस्थि कलश गया के लिए रवाना होगा। जहां फल्गु नदी में इसका विसर्जन किया जाएगा।

आपको बता दें 16 अगस्त को अटल जी का एम्स में निधन हुआ था। उसके बाद दिल्ली के स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अटल जी ने देश की सारी नदियों को एक साथ जोड़ने की परियोजना बनाई थी। इसलिए बीजेपी ने उनके अस्थि कलश को देशभर के 100 नदियों में विसर्जित करने का फैसला लिया। इसी के तहत बुधवार को उनका अस्थि कलश पटना पहुंचा था। जहां से बिहार के 11 अलग-अलग नदियों में विसर्जित करने

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…