बिहारशरीफ कोर्ट में पुलिस पर हमला

0

बिहारशरीफ कोर्ट परिसर में उस समय अचानक अफरातफरी मच गयी। जब एक वारंटी ने चार पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। आरोपी ने एक पुलिसवाले पर चाकू से हमला भी बोल दिया जिसमें सिपाही मंटू कुमार जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला जानिए

नूरसराय के अजनौरा गांव के रहने वाले कृष्ण प्रसाद पर दहेज हत्या का केस चल रहा है। आरोपी कृष्ण प्रसाद साल 2015 से फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो पाई थी।  बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बिहारशरीफ कोर्ट गया है। सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बिहारशरीफ कोर्ट के पास पहुंची। टीम में दो अधिकारी और दो जवान सादी वर्दी में  तैनात थे। उसी समय जवानों ने देखा कि आरोपी कोर्ट से निकलकर पैदल ही बिहार थाना की ओर जा रहा है। उसे देखकर जवानों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकाल लिया और मंटू पर हमला कर दिया। यह देखकर लोग सन्न रह गये। हालांकि बाद में लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और उसे लेकर बिहार थाना पहुंचे। इसके बाद घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि वो खतरे से बाहर हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

ट्रक-ऑटो में टक्कर, 6 लोगों की मौत.. 7 की हालत गंभीर

एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है.. जब तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामन…