बिहारशरीफ में पुलिस टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर घायल

0

बिहारशरीफ में अवैध गुमटी को हटाने गई बिहार थाने की पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया . जिसमें बिहार थाना के सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार घायल हो गए.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, देर रात बिहार थाना की पुलिस बनौलिया मोहल्ले में अवैध गुमटी हटाने गई थी. जहां असमाजिक तत्वों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमले में बिहार थाना के सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार घायल हो गए।

एक आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी इमरान परवेज़ सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। रात भर चली कार्रवाई में एक आरोपी धर्मेन्द्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

क्यों हुआ विवाद
बिहार थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार के मुताबिक कुछ दिन पहले बनौलिया मोहल्ले में एक व्यक्ति ने रास्ते पर गुमटी लगा दी थी। जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने गुमटी हटाकर एक जगह पर रख दिया था। गुरुवार को उक्त व्यक्ति ने धर्मेन्द्र कुमार के कहने पर दोबारा गुमटी को वहीं लगा दी गई। जिसकी सूचना किसी ने फ़ोन पर बिहार थाने की पुलिस को दी।

कार्रवाई करने गई थी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस गुमटी हटाने पहुंची। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस को देखते ही उनलोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद जख्मी पुलिस पदाधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली गई है, और उनलोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…