बिहारशरीफ में पेड़ से बांधकर बदमाश की पिटाई

0

बिहारशरीफ में एक बदमाश की पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की गई। मामला राजाकुआं गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि बदमाश एक महिला की चेन छीनकर भाग रहा था। लेकिन महिला के शोर मचाने के बाद लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर धुनाई की गई। लोगों ने पहले उसे मंदिर के ग्रिल में बांधकर पिटाई की। फिर उसे रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया गया।

दरअसल, रविवार को राजाकुआं के संत बाबा मंदिर में पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। भीड़ का फायदा उठाकर उच्चके छिन्नैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने एक महिला के गले से चेन छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन महिला की शोर सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया । फिर उसकी पिटाई की गई। आरोपी को पहले मंदिर के ग्रिल से बांधा गया। उसके बाद उसे पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। हालांकि आरोपी के पास से महिला के चेन बरामद नहीं हुए।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …