सवर्णों के भारत बंद का कहां-कहां दिख रहा है असर.. जानिए

0

सवर्णों के भारत बंद का बिहार के अलग-अलग हिस्सों में व्यापक असर दिख रहा है। सबसे ज्यादा असर पटना, शेखपुरा, नवादा और जहानाबाद में दिख रहा है। इसके अलावा बेगूसराय, आरा, छपरा और सिवान में भी बंद का असर दिख रहा है।  एससी-एसटी संसोधन एक्ट के विरोध में देश के तकरीबन 32 सवर्ण संगठनों द्वारा भारत बंद किया गया है।

पटना में बंद का व्यापक असर

पटना में कई जगह ट्रेने रोक दी गई है।  वहीं सड़को पर भी विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शकारियों द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। वहीं जहानाबाद में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों ने अरवल मोड़ के समीप एनएच-83 और एनएच-110 को जाम कर दिया है। कई वाहनों के टायर से हवा भी निकाले है।

शेखपुरा में बंद का असर

शेखपुरा जिला में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बरबीघा-बिहारशरीफ रुट पर गाड़ियों की आवाजाही करीब-करीब बंद है। वहीं, शेखोपुरसराय में भी बाजार बंद हैं। जगह-जगह पर टायर जलाकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद की वजह से एनएच 82 पर लंबा जाम लग गया है ।

नवादा में बंद का खासा असर

नवादा में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में स्वर्ण मोर्चा के भारत बंद का खासा असर देखने को मिल रहा है। आक्रोशित लोगों ने कई जगह पर मुख्य सड़कों को जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी सड़क पर आगजनी कर हंगामा कर रहे हैं। इसके चलते पटना-रांची मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप है। हंगामे के कारण यात्री हलकान हैं और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है।

नालंदा में खासा असर नहीं

सवर्ण संगठन के कार्यकर्ता सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सड़कों पर उतर आये है। रेल सेवाओं को बाधित कर दिया गया है। वहीं सड़को पर आगजनी कर आवागमन को ठप कर दिया गया है। हालांकि नालंदा जिला में बंंद का खासा असर नहीं दिख रहा है। इक्का दुक्का जगह छोड़ दें तो बाकी जगहों पर सब कुछ सामान्य है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…