
बिहारशरीफ में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव बिहार थाना के मणिराम अखाड़ा के पास कीचड़ में दफनाया हुआ था। शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि बदमाशों ने पहले गला रेतकर हत्या की फिर कीचड़ में दफना दिया।
मृतक की पहचान हुई
मृतक की पहचान मधुसूदन उर्फ मधु चौधरी के तौर पर हुई। वो मणिराम अखाड़ा के पास ही ताड़ी बेचता था । बताया जा रहा है कि बीती रात छह युवक ताड़ी पीने के लिए आए। मधुसूदन ने ताड़ी दे दी। ताड़ी पीने के बाद सभी युवक जाने लगे तो मधुसूदन ने पैसे की मांग की । लेकिन बिना पैसे दिए ही सभी युवक चले गए। इसके बाद दोबारा वे लोग आए और रुपए देने की बात कह घर से बुलाकर ले गए, जिसके बाद वो वापस घर नहीं लौटा
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ पुलपर मर्डर कांड में सनसनीखेज खुलासा.. !

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना के नए थानाप्रभारी दीपक कुमार और सदर डीएसपी इमरान परवेज मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बकाया रुपए की लेनदेन में इस घटना को अंजाम देने की बात बतायी जा रही है. पुलिस सभी मामले पर जांच की जा रही है.