
बिहारशरीफ में एक चोर रंगे हाथ लोगों हत्थे चढ़ गया। वो एक घर में चोरी कर की वारदात को अंजाम दे रहा था । तभी लोग खटरपटर की आवाज सुनकर घर वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद मोहल्ले वालों ने दौड़ाकर चोर को पकड़ लिया । उसके बाद लोगों ने लात-घूसों से उसकी जमकर कुटाई की। मामला कमरुद्दीनगंज मोहल्ला का है। बीती रात राकेश कुमार सिंह के मकान में एक चोर घुस गया। खटपट की आवाज सुनकर लोग जाग गये । घरवालों ने आवाज कौन-कौन की आवाज लगाई शुरू की। जिसके बाद चोर मोबाइल और दूसरे सामान लेकर भागने लगा।घरवाले उसका पीछा करने लगे और चोर-चोर का शोर मचाने लगे। घरवालों की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले भी जाग गए और चोर का पीछा करने लगे। मोहल्ले वालों ने चारों ओर से चोर को घेरकर पिटाई करनी शुरू कर दी । उसके बाद पुलिस को इसकी खबर दी गई। फिर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस ने चोर की पहचान मथुरिया मोहल्ला के विक्की कुमार के रूप में की है।पुलिस के मुताबिक विक्की कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है । इसके पास से चोरी का मोबाइल और दूसरा सामान बरामद कर लिया है । साथ ही इससे पूछताछ भी की जा रही है । आपको बता दें कि बिहारशरीफ में आजकर चोरी चमारी की वारदात चरम पर है । आए दिन घरों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही है । ऐसे में बिहारशरीफ पुलिस को शहर में गश्ती बढ़ानी चाहिए ताकि इस तरह की वारदात पर लगाम कसी जा सके।