नालन्दा में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी ..मेहंदी का रंग उतरने से पहले कत्ल

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालन्दा में एक और बेटी दहेज की बलि चढ़ गई। माधुरी के हाथ से मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि दरिन्दों ने उसे मौत के घात उतार दिया।

क्या है पूरा मामला
हिलसा थाना इलाके के चमर बिगहा गांव के रहने वाले राजेश कुमार ने बड़े धूमधाम से अपनी बेटी की शादी की थी। 19 अप्रैल 2019 को ही माधुरी की शादी हरनौत बाजार के पंचशील नगर के रहने वाले कुंदन कुमार से हुई थी। राजेश कुमार ने शादी में दहेज के तौर पर 4 लाख रुपए भी दिए थे। लेकिन हैवान को और पैसे चाहिए थे। फिर क्या था शादी के अगले ही दिन से पैसों की मांग शुरू कर दी।

पैसे नहीं देने पर मार डाला
माधुरी के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले मारपीट करने लगे। लेकिन मंगलवार की रात ससुराल वालों ने इतनी बेरहमी से उसकी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
हरनौत के थानाध्यक्ष ऋतुराज का कहना है कि आरोपी पति और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनका कहना है कि मामला दहेज उत्पीड़न का नहीं है। बल्कि पति पत्नी में अनबन का है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…