
दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सुभाष साव लखरावां गांव के ही रहने वाले थे।
सुभाष साव खुद अपना ट्रैक्टर चलाते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन के हवाले कर दिया है। परिजन ने बताया कि वो गांव के बाहर अपनी खेत को जोतने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर का इंजन पलट गया और पानी भरे गड्ढे में डूब गया।
सुभाष इंजन के नीचे दब गये। स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत के बाद उन्हें गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।