दीपनगर थाना के पास लगा कांवरियों का मेला

0

बिहारशरीफ। दीपनगर थाना परिसर के पास कांवरियों का मेला लगा देख उधर से गुजर रहे लोग चौंक जाते हैं। सावन के शुरू होते ही यहां पर कांवरियों की टोली रुकने लगी है। साफ-सुथरी जगह व पेयजल और शौचालय की सुविधा के कारण यहां रोज कांवरियों की दर्जनों गाड़ियां रुक रही है। कांवरियां यहां विश्राम के बाद अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। दीपनगर थाना के पुलिसकर्मी भी यथासंभव कांवरियों की मदद कर पुण्य कमा रहे हैं।

थाना के सामने खुली जगह है। यहां साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था है। रात को रौशनी के कारण कांवरियां यहां रुकना पसंद कर रहे हैं। थाना होने के कारण सुरक्षा की कोई समस्या भी नहीं है। अच्छी बात यह है कि पुलिसकर्मी थाना का शौचालय उपयोग करने से कांवरियों को रोकते नहीं है। ऐसा लगता है कि रुकने वाले कांवरिये अपने साथियों को भी यहां का पता बता देते हैं। इससे दिन-प्रतिदिन रुकने वाले कांवरियों की संख्या बढ़ती जा रही है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि यह काफी खुशी की बात है कि कांवरियां यहां रुक रहे हैं। पुलिसकर्मी अपनी क्षमतानुसार उनकी मदद भी कर रहे हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…