
नालंदा जिला में उस वक्त एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया। जब एक युवक नशे की हालत में हिलसा कोर्ट जा पहुंचा. जिसके बाद जज साहब ने उसे जेल भेज दिया
क्या है पूरा मामला
करायपरसुराय थाना क्षेत्र के ग्वाल बिगहा गांव का रहने वाला रणविजय कुमार चोरी और मारपीट का आरोपी था। रणविजय के खिलाफ करायपरसुराय थाना में केस दर्ज था. जिसमें उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था.
सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा
रणविजय आत्मसमर्पण करने हिलसा कोर्ट के तृतीय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज तीन सुनील कुमार सिंह की कोर्ट में पहुंचा था। इसके बाद न्यायिक दंडाधिकारी ने उसे न्यायिक हिरासत में उप कारागार हिलसा भेजने का निर्देश दिया।
मुंह से आ रही शराब की गंध
जब कोर्ट गार्ड ने उसे अपनी कस्टडी में लिया तो उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। वैसी ही स्थिति में ही उसे कोर्ट गार्ड ने उप कारागार हिलसा को भेज दिया। जेल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि शंकर ने कहा कि अभियुक्त का मेडिकल चेकअप करवाया गया है, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है।