सावधान.. बिहारशरीफ में ‘सु-सु कुमार’,’कचड़ा प्रसाद’ और ‘कूड़ा आंटी’ पर लगेगा जुर्माना

0

केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी बिहारशरीफ को जीरो नंबर मिलने के बाद बिहारशरीफ नगर निगम एक्टिव हो गया है।शहर की सड़कों से लेकर गलियां अब चकाचक दिखेंगी। धूल या गंदगी नजर नहीं आएगी। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम ने सेनिटेशन टास्क फोर्स का गठन किया है।इसके तहत अब सड़क पर पेशाब करने वाले सु-सु कुमार, सड़क पर कचड़ा फेंकने वाले कचड़ा प्रसाद और गलियों में कूड़ा फेंकने वाली कूड़ा आंटी पर जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं जुर्माना की रकम 48 घंटे के भीतर जमा करना होगा


किसपर कितना लगेगा जुर्माना
बड़े व्यवसायी और संस्थानों पर 1000 रुपए
स्थायी दुकानदारों पर 500 रुपए
घरवालों पर 100 रुपए
सड़क पर गिट्टी बालू रखने पर 10 रुपए प्रति वर्गफुट
स्थायी निर्माण को तोड़ने पर 1000 रुपए प्रति घंटा
छत से गंदा पानी सड़क पर गिराने पर 500 रुपए प्रति घटना

सेनिटेशन टास्क फोर्स का गठन
बिहारशरीफ नगर निगम ने इसके लिए 10 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें सफाई निरीक्षक,सफाई जमादार, कर संग्रहक और दूसरे कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। ये लोग शहर की स्वच्छता पर पैनी नजर रखेंगे औक  गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाएंगे
शहर के लोग करें सहयोग
बिहारशरीफ के मेयर वीणा कुमारी का कहना है कि शहर को स्वच्छ रखना सबसे बड़ी चुनौती है। निगम अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है, लेकिन शहरवासियों का सहयोग आवश्यक है।

यानि अब कचड़ा अंकल,कूड़ा आंटी और सु-सु कुमार सब संभल जाएं। नहीं तो अब उनकी पॉकेट ढीली होने वाली है। नालंदा लाइव भी शहरवासियों से अपील करता है कि शहर को सुंदर बनाने में आप सब भागीदार बने

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …