जब गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा बिहारशरीफ

0

शुक्रवार को देर शाम बिहारशरीफ का नकटपुरा गांव कुरुक्षेत्र के मैदान में तब्दील हो गया। दो गुटों में पहले जमकर मारपीट हुई फिर रोड़ेबाजी हुई । बात यहीं तक नहीं रुका उसके बाद दोनों ओर से तड़ातड़ गोलियां चलने लगी। गांव वालों के मुताबिक दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोलियां चली। मारपीट और गोलीबारी में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

क्या है मामला

गांववालों के मुताबिक नकटपुरा गांव के कृष्णा यादव और जयलाल यादव के बीच रास्ता को लेकर अर्से से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों गुट एक बार फिर भिड़ गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर शाम कृष्णा यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचा और जयलाल यादव के साथ गाली गलौच करने लगा। इसके जवाब में जयलाल यादव के तरफ से भी गाली गलौच शुरू हो गई। बात बढ़ने लगी और कृष्णा यादव के समर्थक जयलाल यादव पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों गुटों में पहले मारपीट हुई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले । इसके बाद दूसरे गुट के लोगों ने पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद कृष्णा यादव के गुट ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान ही रौशन ने जयलाल को गोली मार दी। गोली उनकी कमर में लगी है। वहीं मारपीट में उपेन्द्र यादव, हरिदेव यादव, दीपक कुमार, राजेश कुमार, तिलकदेव यादव और अनीतिदेव जख्मी हुये हैं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…