नालंदा जिला वासियों को एक और तोहफा मिला है । बिहारशरीफ सदर अस्पताल में जेरियाट्रिक वार्ड खोला गया है । नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह ने इसका उद्घाटन किया .
10 बेड का है जेरियाट्रिक वार्ड
बिहारशरीफ सदर अस्पताल में सीनियर सिटीजन यानि 60 साल और उससे ऊपर के नागरिकों के बेहतर इलाज के लिए जेरियाट्रिक वार्ड का निर्माण किया गया है . जिसमें अलग से 10 बेड लगाए गए हैं । इस वार्ड में सिर्फ सीनियर सिटीजन
मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा.
अलग से डॉक्टर और नर्स का भी प्रावधान
जेरियाट्रिक वार्ड में मरीजों के देखभाल और इलाज के लिए अलग से चिकित्सा पदाधिकारी, नर्सों और दूसरे कर्मचारी की नियुक्त किया जाएगा. ताकि वृद्धजनों को जीवन शैली में होने वाले परिवर्तन और निदान के बारे में परामर्श के साथ-साथ इलाज भी किया जा सके
सीनियर सिटीजन का विशेष ख्याल
इस वार्ड का निर्माण राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत किया गया है। जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराया जा सके. माना जाता है कि सीनियर सिटीजन को सामाजिक मानसिक मनोवैज्ञानिक समस्याएं ज्यादातर पाई जाती है इसके अलावा शारीरिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे मधुमेह,उच्च रक्तचाप, गठिया,अल्जाइमर, हृदय रोग जैसे बीमारियों से पीड़ित रहते हैं। ऐसे में इनकी अच्छी देखभाल के लिए जेरियाट्रिक वार्ड बनाया गया है ।
जेरियाट्रिक वार्ड के उद्घाटन के मौके पर नालंदा के सिविल सर्जन डॉ परमानंद चौधरी,नालन्दा उपाधीक्षक सदर अस्पताल जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र शेखर एवं अन्य लोग उपस्थित थे