हादसा, हत्या या खुदकुशी: हिरण्य पर्वत से गिरकर छात्रा की मौत

0

बिहारशरीफ के हिरण्य पर्वत से गिरकर 16 साल की एक छात्रा की मौत हो गई. कुछ प्रत्यक्षदर्शी किशोरी को पर्वत से फेंके जाने की बात कह घटना को हत्या बता रहे हैं। वहीं, पुलिस इसे छलांग लगा खुदकुशी बता रही है। घटना सोहसराय थाना इलाके के पहाड़तल्ली में हुई।

मृतका की पहचान हुई
मृतका की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह गोलापर के रहने वाले बिनोद कुमार की बेटी बॉबी कुमारी के रूप में की गई। पर्वत के नीचे खेतों में काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी किसानों ने बताया कि किशोरी तीन युवकों के साथ पर्वत पर घूम रही थी। कुछ लोग धक्का देकर नीचे फेंकने की बात कह रहे हैं। किशोरी के गिरने के बाद तीनों युवकों को भागते देखे जाने का दावा भी किया जा रहा है।

पुलिस का दावा
सोहसराय के थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों से खुलासा हुआ है कि किशोरी ने छलांग लगा कर खुदकुशी की है। शव की पहचान के बाद उसे परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि बॉबी इस साल मैट्रिक पास की थी। सुबह बिना कुछ बताए वो घर से निकली थी।

इसे भी पढ़िए-स्कूली बच्चों के लिए गांजा पीने का अड्डा बन रहा है बड़ी पहाड़ी

मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। करीब एक घंटे का का रेस्क्यू चला किशोरी को पर्वत से चिंताजानक हालत में नीचे उतारा गया। इस दौरान पुलिस या कोई भी जिम्मेवार पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

300 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
करीब तीन सौ फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद किशोरी चट्‌टान पर अटक गई। नीचे खेतों में काम कर रहे किसानों की उस पर नजर गई। जिसके बाद लोग शोर मचाने लगे। मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। कुछ साहसी युवकों ने घंटे भर का रेस्क्यू चला कर किशोरी को पर्वत से नीचे उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया। उसकी सांसे चल रही थी। इस दौरान कोई भी जिम्मेवार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।

अफवाहों का बाजार गर्म
वारदात के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है। कोई तीन युवकों को भागते देखने की बात कह रहा है तो कोई धक्का देने का दावा। कुछ किसान एक युवक के साथ किशोरी के पर्वत पर होने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद कोई भी युवक मौके पर नहीं पहुंचा।

इसे भी पढ़िए-नालंदा में छात्र की निर्मम हत्या, शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

नहीं मिला मोबाइल या अन्य सामान
घटना के बाद पर्वत से न तो किशोरी का मोबाइल मिला न ही कोई अन्य सामान। अंदेशा है कि युवकों ने किशोरी के सामानों को गायब कर दिया है। जिससे किशोरी के धक्का देने के की बात को बल मिल रहा है।

पर्वत पर युवा जोड़े की रहती है भीड़
हिरण्य पर्वत व पार्क में सुबह से ही युवा जोड़े की भीड़ लग जाती है। सुनसान में बैठ कर युवा जोड़े अश्लील हरकत करते देखे जाते हैं। जोड़े स्कूल-कोचिंग टाइम में आते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने की व्यवस्था पर्वत पर या पार्क में नहीं है। कुछ दिन पहले पार्क में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। जो कई दिनों से खराब पड़ा है। मल्लिक इब्राहीम बयां के मकबरे के समीप कुछ होम गार्ड के जवान तैनात है। वह सिर्फ मकबरे की ही निगरानी करते हैं। युवा जोड़ों की रोकटोक नहीं होती।

नालंदा लाइव की सलाह- बच्चों का रखें ध्यान
युवा छात्र-छात्राएं घर से स्कूल-कोचिंग जाने की बात कह निकलते हैं। परिजन आश्वस्त रहते हैं उनके बेटे-बेटियां पढ़ाई करने गए हैं। अभिभावक अपने बच्चों का ध्यान रखेंगे तो उन्हें भविष्य में पछतावा का मौका नहीं मिलेगा। समय-समय पर बच्चों के मोबाइल पर भी नजर रखना अनिवार्य है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…