कांग्रेसियों ने कसी कमर.. 3 फरवरी को होगा शक्ति प्रदर्शन

0

तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जन आकांक्षा रैली को संबोधित करेंगे। ये रैली भले ही कांग्रेस की है। लेकिन ताकत महागठबंधन का दिखेगा। इस रैली को लेकर विपक्षियों की भी पैनी नजर होगी। राहुल गांधी के इस रैली का जवाब देने के लिए एनडीए ने भी पटना में ही ठीक एक महीने बाद यानि 3 मार्च को महारैली करेगी। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेता शामिल होंगे ।

रैली के लिए नालंदा के जिलाध्यक्ष ने लगाया जोर
नालंदा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप कुमार जन आकांक्षा रैली के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। दिलीप कुमार का दावा है कि रैली में नालंदा जिले से कम से कम 30 से 35 हजार लोग शिरकत करेंगे। 15 हजार कार्यकर्ताओं के जाने के लिए बड़े-छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है। जबकि हजारों लोग ट्रेन और अपने वाहन से जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता 2 फरवरी को ही यहां से पटना के लिए कूच कर जाएंगे। रात्रि में गांधी मैदान में भोजन और विश्राम की सारी व्यवस्था की गई है। लोगों के ठहरने और खाने की सारी व्यवस्था कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने की है

नूरसराय में आमंत्रण सभा का आयोजन
जन आकांक्षा रैली को लेकर नूरसराय के अंधना गांव के ईदगाह में आमंत्रण सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने की। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार और किशनगंज के विधायक इस डॉ मो जावेद ने हिस्सा लिया । इस मौके पर डॉ मो. जावेद ने कहा कि पटना की रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में लाखों की संख्या में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने को लोग शामिल होंगे।। अब देश की जनता मोदी जी के जुमलेबाजी को जान गई है। किसान परेशान है। खाद की बढ़ती कीमत से मजदूर परेशान है। मंहगाई से अब मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

वहीं, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि नूरसराय से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर थरथरी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष विंदेश्वर प्रसाद उर्फ बुन्देल यादव, गोल्डन मियां, परवेज आलम, उर्फ सोनू, मंजर इमाम, सोगरा अजमेरी, मीर अरशद, जितेन्द्र कुमार, अजय कुमार, मो. जियाउद्दीन, रामवृक्ष पासवान, रामचंद्र प्रसाद समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…