
जम्मू कश्मीर से धारा 370 के खत्म होने एवं 35ए को हटाने का इफेक्ट नीतीश के नालन्दा में भी दिखा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से विजय जुलूस का आयोजन किया गया श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे फोड़ कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त किया भारत माता की जय के नारों के बीच राष्ट्रभक्ति मय वातावरण बनता दिखाई दिया। आज पूरा देश चीर प्रतीक्षित उम्मीद को पूरा होते देखकर फूले नहीं समा रहे हैं आज से भारत के अन्य भाग की तरह जम्मू कश्मीर का संविधान एवं राष्ट्र ध्वज भी एक होगा सचमुच आज कश्मीर आजाद हुआ है इस आज़ादी की खुशी से सभी प्रसन्न है। अब देश प्रगति के रास्ते पर दिन दूनी रात चौगुनी आगे बढ़ रहा है इस अवसर पर जिला मंत्री जयशंकर प्रसाद, बजरंग दल के संयोजक गौरव कुमार,रामबहादुर,कुंदन कुमार,धीरज कुमार, पुष्प,राजकुमार,बिट्टू कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इस जुलूस में शामिल हुए