
बिहारशरीफ। हिरण्य पर्वत पर स्थित मल्लिक इब्राहीम बयां के मकबरे पर गुरुवार को उर्स का अयाोजन किया गया। खादिम मोहम्मद अलाउद्दीन ने मकबरे पर चादरपोशी कर अमन की दुआ मांगी। अन्य जायरिनों ने भी चादरपोशी की। इस मौके मल्लिक इब्राहीम बयां के मकबरे को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया था। कई दिनों से खादिम उर्स की तैयारी में लगे थे। इश मौके पर बड़ी पहाड़ी से दर्जनों की संख्या में जायरीनों ने चादर पोशी किया और जिले के लिए अमन चैन की दुआ मांगी इश मौके पर मो.अल्लाउद्दीन,मो. सिकंदर, मो.राजा उर्फ दानिश समेत अन्य लोग मौजूद थे।