नालंदा: मां के सामने गिरा दी बेटे की लाश, सगा गिरफ्तार…

0

दीपनगर थाना क्षेत्र के दारोगा बिगहा गांव में शनिवार की सुबह मां के सामने छोटे बेटे ने चाकू घोंप कर अपने बड़े भाई की लाश गिरा दी। मृतक अशोक सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है। दुधारू गाय पर कब्जा विवाद में घटना को अंजाम देने का मामला सामने आ रहा है। मां जयपति देवी ने छोटे पुत्र तुषार कुमार को आरोपित कर एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चाकू से गोद कर की हत्या

शुक्रवार की रात घर के सभी लोग सो रहे थे। सुबह करीब 3 बजे मां को बेटे की चीख सुनाई दी। जिससे नींद खुल गई। मौके पर पहुंची तो देखा कि छोटे बेटे के हाथ में चाकू है और बड़ा पुत्र अभिषेक, खून से सना फर्श पर गिरा था। महिला की शोर सुन मौके पर अन्य परिजन पहुंच गए। इसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुधारु गाय पर कब्जा विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी मानसिक रोगी बताया जा रहा है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

साइबर ठगी गिरोह का भंडोफोड़.. 5 बदमाश गिरफ्तार.. कहीं आप भी तो नहीं बने हैं शिकार

अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी सुंदर लड़की की तस्वीर कोई शेयर करे..या सुंदर महिला के प्रोफाइल…