
बिहारशरीफ। जदयू जिले में सांगठनिक चुनाव की तैयारी में जुट गया है। 28 अगस्त को 249 पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चुनाव किया जाना है। तैयारियों को लेकर जिला जदयू कार्यालय में शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी सुमन पटेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। साथ ही नेताओं को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद प्रखंड में 4 से 8 सितंबर तक चुनाव संपन्न होगा। इस तिथि में जिप सदस्यों का भी चुनाव होगा। मीडिया सेल के अध्यक्ष रिशू कुमारने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ होगी।