
बिहारशरीफ नगर निगम के सभी नियमित और दैनिक सफाईकर्मी शनिवार से नई वर्दी में दिखेंगे। महिला-पुरुष सफाईकर्मी और वार्ड जमादारों को नगर निगम की ओर से आज नई वर्दी दी जाएगी। बिहारशरीफ के नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल के मुताबिक फिलहाल निगम के 46 वार्ड में 106 नियमित और 540 दैनिक मजदूर कार्यरत हैं। सभी की वर्दी बनकर तैयार हैं। वार्ड जमादारों को भी वर्दी दी जाएगी। आपको बता दें कि ये कवायद बिहारशरीफ को स्मार्टसिटी बनाने को लेकर है।