
बिहारशरीफ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को भाजपाइयों ने अनुग्रह नारायण पार्क से गांधी संकल्प यात्रा निकाली। संकल्प यात्रा का नेतृत्व इसलामपुर के पूर्व विधायक सह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया और जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह कर रहे थे। यात्रा में शामिल दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर गिरी प्लास्टिक के कचरे को उठाते हुए करगिल चौक की ओर रवाना हुए।
पूर्व विधायक ने इस मौके पर कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य स्वदेश, स्वराज, स्वावलंबी, खादी और स्वच्छता के बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करना है।
नूरसराय के दहपर से नारी के बीच कौशलेंद्र कुमार ने निकाला संकल्प यात्रा
नूरसराय के दहपर कौशलेंद्र कुमार ने कहा की आज भी बापू का नाम लेते ही मन में सत्य और अहिंसा की भावना जागती है। गांधीजी एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें हम कभी भुला नहीं पाएंगें. हर साल उनके जन्मदिन के अवसर गाँधी जयंती के रूप में उनके महान कार्यों और बलिदान को याद करते है. लेकिन सिर्फ याद करके हम उन्हें सम्मान नहीं दे पाएंगे बल्कि हमें उनके गुणों का अपने अंदर उतराना होगा और अपनी आने वाली युवा पीढ़ी को उन से अवगत कराना होगा, उस महान आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब हम उनके विचारों को अपनायेंगे. आज से ही सत्य और अहिंसा का पालन करने का प्रण लें।
कौन कौन रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व प्रत्यासी विरेन्द्र गोप, जिला पार्षद अनिरूद्ध कुमार ,सतीश कुमार सहित सैकडो लोग मौजूद थे।