नालंदा में मिली हजारों साल पुरानी भगवान कुबेर की मूर्ति

0

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव से पुलिस ने शनिवार को काले पत्थर की एक बेशकीमती मूर्ति बरामद की । करीब डेढ़ फीट उंची मूर्ति एक खेत में छिपाकर रखी गयी थी। ग्रामीणों ने देखा तो बात फैल गयी। इसे जब्त करने के लिए पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा। मूर्ति पर कुछ लिखा हुआ है। चर्चा है कि यह पाली भाषा है और मूर्ति भगवान कुबेर की है। पुलिस मूर्ति को जब्त कर थाना ले आयी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत

ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से मूर्ति को खेत में छिपाकर रखा गया था। शनिवार को किसी ने इसे देख लिया। शायद बारिश की वजह से मूर्ति के उपर डाली गयी मिटटी हट गयी थी। मूर्ति मिलने की बात पुनहा के अलावा आसपास के कई गांवों में फैल गयी। ग्रामीणों ने मूर्ति को लाकर गांव में एक स्थान पर रख दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पुनहा पहुंची और मूर्ति का कब्जे में लेने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीण इसे गांव में ही स्थापित करने की बात कह रहे थे। पुलिस ने किसी तरह मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। लोग चर्चा कर रहे हैं कि कि इसे चुराकर लाया गया और खेत में छिपा दिया। थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि इसे जब्त कर वरीय अधिकारियों को सूचना दी गयी है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…