
नालंदा के परबलपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी ससुर की नजर अपनी ही बहू पर थी और उसने अपनी बहू को हवस का शिकार बनाया। मामला परबलपुर थाना के एक गांव की है। जहां एक बलात्कारी ससुर को गांव वालों ने धर दबोचा। गांव वालों ने पहले उसकी धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। प्राथमिकी के मुताबिक पीड़िता का पति बाहर रहकर काम करता है। महिला घर में अकेले रहती है । ऐसे में उसके ममेरा ससुर पिंटू केवट की उसपर बुरी नजर थी। बुधवार की दोपहर महिला को घर में अकेला देखकर उसके ममेरा ससुर पिंटू केवट के अंदर का पाप जाग गया और उसके घर में जा घुसा। महिला को अकेले देख आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाकर शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े। गांववालों को देखते ही आरोपी पास के ही एक मकान में घुस गया। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। परबलपुर के थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को महिला थाना के हवाले कर दिया गया है। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया है ।
इसे भी पढिए- ठरकी दारोगा सस्पेंड, महिला पुलिस को कमरे में बुलाता था !