सरे शाम दूध व्यवसाई को मारी गोली।जानिए मामला।

0

नालंदा थाना इलाके के ममूराबाद गांव के तीनमुहानी पुल के समीप बीती रात पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने दूध व्यवसाई को गोली मार दी थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ककैला निवासी जख्मी राजेश यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। अधेड़ के सीने में गोली मारी गई थी। इस मामले में जख्मी के फर्द बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जिसमें ममूराबाद पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद यादव, अनिल यादव उर्फ लोथा और मुन्ना यादव को आरोपित किया गया है।

जानिए क्या कहा थानाध्यक्ष ने।

थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी पूर्व मुखिया के भाई मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पैक्स चुनाव की रंजिश में पूर्व मुखिया के इशारे पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। मौके से दो खोखा बरामद हुआ है।
दूध पहुंचाने गए थे व्यवसाई, उसी दौरान मार दी गोली
जख्मी ने आरोपों में खुलासा किया कि वह दूध पहुंचाने गए थे। उसी दौरान पूर्व मुखिया अपने सहयोगियों के साथ आकर उन्हें घर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पूर्व मुखिया के कहने पर अनिल यादव ने उन्हें गोली मार दी। पैक्स चुनाव की रंजिश में उनकी हत्या का प्रयास हुआ।

पैक्स चुनाव के बाद से हुई दुश्मनी

ग्रामीणों की मानें तो जख्मी राजेश यादव और एक आरोपी ने पिछला पैक्स चुनाव लड़ा था। जिसमें दोनों की हार हुई। इस बार भी राजेश चुनाव लड़ने की तैयारी में था। जबकि, दूसरे पक्ष द्वारा उसे चुनाव नहीं लड़ने की धमकी मिल रही थी। इसी रंजिश में घटना को अंजाम देने की चर्चा इलाके में है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …