
नालंदा जिला में इन दिनों कड़ाके ठंड पड़ रही है. साथ ही शीतलहर चल रही है । इसे देखते हुए नालंदा के डीएम ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। 12 वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे
3 जनवरी को खुलेंगे स्कूल
नालंदा के डीएम के आदेश के बाद नालंदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने तमाम विद्यालयों के प्राचार्य और निदेशक को स्कूल बंद करने का पत्र जारी किया है। नालंदा जिला के 12वीं तक के सभी स्कूल 2 जनवरी तक बंद रहेंगे. अब सभी विद्यालय 3 जनवरी को अपने निर्धारित समय से खुलेगी।
ठंड की वजह से परेशान से बच्चे
तापमान में लगातार गिरावट की वजह से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी का कहना है कि आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले विद्यालय संचालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को 5 डिग्री रहा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। शीतलहर की वजह से अधिकांश लोग घर में ही दुबके रहना पसंद कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाने-खाने वालों के सामने देखी जा रही है। वे लोग सड़कों व गलियों में पेपर का टुकड़ा, कार्टन व टूटी-फुटी लकड़ी को जलाकर किसी तरह ठंड से बचने का प्रयास करते देखे गए।
सुबह 8 बजे तक घना कोहरा
ठंड की वजह से सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा है। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। सुबह में करीब 8 बजे तक घना कोहरा के कारण लोग दिन में भी अपने वाहनों का हेडलाइट जलाकर चलते देखे गए।