
बिहारशरीफ के जानेमाने समाजसेवी और रोटरी क्लब के सदस्य सुदेशचंद प्रियदर्शी की सड़क हादसे में मौत हो गई. सोहसराय के 17 नंबर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी. जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई. दरअसल, वे अपने कारोबार के सिलसिले में फतुहां गए और वहीं से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया.हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक ले कर भाग निकला
सुदेशचंद प्रियदर्शी की खास पहचान थी
सुदेशचंद प्रियदर्शी सोहसराय के कॉलेज मोड़ के रहने वाले थे और राजधानी इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान चलाते थे. 51 साल के सुदेशचंद रोटरी क्लब से जुड़े थे और समाज सेवा के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।
सुदेश को मिल चुके हैं कई सम्मान
सफल व्यवसायी होने के साथ ही सुदेश समाज सेवा करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे। रोटरी क्लब में भी उनकी गिनती सक्रिय सदस्यों में होती थी। उनकी मौत की खबर सुनते ही दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गये। रोटरी के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण कुमार और सचिव रविचन्द कुमार ने शोक जताया है और कहा कि शुक्रवार को बिहार क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों में डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अरुण कुमार आदि शामिल हैं।
टूट पड़ा दुखों का पहाड़
सुदेशचंद के असमायिक निधन से शहर के समाजसेवी के साथ साथ व्यापारियों में भी शोक की लहर है । सुदेश अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है।