बिहारशरीफ के किन 20 वार्डों में खुलेगा स्मार्ट जन सुविधा केंद्र.. जानिए

0

स्मार्ट सिटी बिहारशरीफ में स्मार्ट जन सुविधा केन्द्र बनाने का फैसला लिया गया है। पहले चरण में बिहारशरीफ के 20 वार्डों में जन सुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी । जिसके निर्माण पर 11 करोड़ चार लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। इन जनसुविधा केंद्रों में महिला, पुरुष के साथ ही दिव्यांग के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये जाएंगे।

कैसा होगा स्मार्ट जन सुविधा केंद्र
जन सुविधा केंद्र 26 सौ वर्ग फीट में फैला होगा। ये दोमंजिला इमारत होगी। जिसके ग्राउंड फ्लोर पर चार काउंटरों के अलावा सर्वर रूम, लॉबी (प्रतीक्षा कक्ष), पुरुष, महिला और दिव्यांग के लिए अलग-अलग तीन शौचालय होंगे। दिव्यांग जनों को काउंटर तक पहुंचने के लिए रैम्प भी बनवाया जाएगा। इसके अलावा मेन गेट के बाहर आने जाने वालों के लिए पेयजल की सुविधा देने के लिए कई स्टैंड पोस्ट लगाये जाएंगे। साथ ही मेन बिल्डिंग में वाटर टैंक भी लगेगा। ताकि 24 घंटे पानी की आपूर्ति हो सके

वार्ड पार्षद का हाईटेक दफ्तर
जनसुविधा केंद्र के सेकंड फ्लोर यानि दूसरे तल पर वार्ड पार्षद के बैठने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चैम्बर होगा। साथ ही एक मीटिंग हॉल भी बनेगा, जिसमें 25 लोगों के बैठक की क्षमता हो। इसके अलावा सेकंड फ्लोर पर स्टोर रूम, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ऑफिस,पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग दो शौचालय होंगे।

जन सुविधा केंद्र से क्या होगा फायदा
हर वार्ड में जन सुविधा केंद्र खुलने से सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि हर काम के लिए नगर निगम कार्यालय की भाग दौड़ से आप बच जाएंगे। साथ ही सारे काम सिंगल विंडो सिस्टम हो जाएंगे। यानि अब ये नहीं पूछना पड़ेगा कि किस काउंटर पर कौन सा काम हो रहा है।मतलब कि अब हर काउंटर पर हम काम हो रहा है।

किन 20 वार्डों में बनेगा जन सुविधा केंद्र
सोहडीह (वार्ड संख्या 1)
बबूरबन्ना (वार्ड संख्या 2)
सलेमपुर (वार्ड संख्या 5)
आशा नगर (वार्ड संख्या 6)
सिंगार हाट (वार्ड संख्या 7)
सिंगार हाट (वार्ड संख्या 8)
लोहगानी (वार्ड संख्या 10)
चिश्तियाना (वार्ड संख्या 13)
चिश्तियाना (वार्ड संख्या 14)
रामपुर-बैगनाबाद (वार्ड संख्या 15)
मुसादपुर (वार्ड संख्या 19)
चक जैमन (वार्ड संख्या 23)
भैंसासुर (वार्ड संख्या 24)
भैंसासुर (वार्ड संख्या 25)
माही खंदक (वार्ड संख्या 26)
वजीरपुर-बैगनाबाद (वार्ड संख्या 28)
चैनपुरा (वार्ड संख्या 31)
हाजीपुर-मखदूमपुर (वार्ड संख्या 34)
कोनासराय (वार्ड संख्या 39)
हाजीपुर-मखदूमपुर (वार्ड संख्या 41)

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…