
नवनियुक्त यातायात थानाध्यक्ष जयगोविंद यादव ने चितकबरे जवानों के साथ शहर में मार्च कर लोगों को जागरूक किया साथ ही साथ अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम भी दिया।
अतिव्यस्तम इलाकों में किया मार्च
पुलिस बल का काफिला शहर के अम्बेर, अस्पताल चौक, सोहसराय मोड़, भैंसासुर मोड़, भराव मोड़, पुलपर, खंदक मोड़, रामचंद्रपुर मोड़, देवीसराय चौक समेत अन्य इलाकों में भ्रमण किया। पुलिस के मार्च को देखते हुए मुख्य चौराहों का नजारा भी बदला-बदला दिखा।
सब्जी या फल वाला ठेला या निर्धारित पार्किंग से इतर पार्क करने पर लगेगा जुर्माना
यातायात प्रभारी जयगोविंद यादव ने बताया कि मार्च का मकसद दुकानदारों को सड़क का अतिक्रमण नहीं करने ऑटो और बाइक चालकों को सड़क पर गाड़ी न खड़ा करने के लिए भी आगाह किया गया है अगर सड़क पर वाहन लगा हुआ पाया गया तो उसे जब्त कर जुर्माना की वसूली की जाएगी। सड़क के दोनों ओर उजली लाइन के अंदर लगी वाहन को पुलिस जब्त करेगी। भराव और अस्पताल चौक के समीप सड़क पर ऑटो और ई रिक्शा के कारण जाम लगता है। ऐसे वाहनों को बुधवार से जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।शहरवाशियों को जाममुक्त ,अतिक्रमण मुक्त ट्रैफिक दिलाना ही हमारी पहली प्रथमिकता है।