
नालंदा के पुलिस कप्तान निलेश कुमार ने एक बार फिर तीन दारोगा का तबादला किया है। साथ ही डेढ़ दर्जन पदाधिकारियों की तैनाती अलग-अलग थानों में की गई है ।
किसे कहां भेजा गया
चुनाव कोषांग से इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार सिंह को सोहसराय का थाना प्रभारी बनाया गया है । जबकि गोखुलपुर ओपी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह को सारे थाना की कमान दी है। नगरनौसा में तैनात दारोगा कामेश्वर सिंह को गोखुलपुर ओपी प्रभारी के पद पर तैनात किया गया है।
पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा को डीसीबी प्रभारी, जितेंद्र कुमार को चुनाव कोषांग, अरुण कुमार को प्रभारी त्वरित विचारण शाखा, मो. मुस्ताक को डीआईयू प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस केंद्र से दारोगा विनोद कुमार को लहेरी, इंद्रजीत कुमार को नगर, चंद्रशेखर सिंह को सोहसराय, देव कुमार सिंह को रहुई भेजा गया है ।