
बिहारशरीफ में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत गई। जबकि एक बच्चा बीमार है। बताया जा रहा है कि इन बच्चों ने एक दुकान से खरीदकर चिप्स खाया था। जिसके खाने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई। मामला दीपनगर इलाके के गोलापर गांव की है। जहां विषाक्त खाना खाने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालात गंभीर है।

मृतक बच्चों के पिता छोटू प्रसाद का कहना है कि तीनों बच्चे सुबह में उनके साथ नाश्ता किए थे। इसके बाद वे काम के सिलसिले में बाजार चले गए। इसी दौरान तीनों बच्चों ने पास की एक दुकान से चिप्स खाया। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। बच्चे को बार-बार उल्टी होने लगी । जिसके बाद तीनों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 5 साल की निशा और 3 साल के शंकर की मौत हो गई। जबकि 7 साल का रौशन की हालत गंभीर है। अस्पताल के चिकित्सक भी किसी जहरीले पदार्थ के खाने से मौत होने की बात कह रहे हैं। वैसे उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि मौत किस वजह से हुई।

सदर अस्पताल में हंगामा
पीड़ित परिजनों ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वे लोग डॉक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान बच्चों के शव को बिना पोस्टमार्टम किए ही अपने साथ लेते गए। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश की । लेकिन वे नहीं माने। पीड़ित परिजन दोनों शवों को अपने साथ ले जाकर दीपनगर के पास जाम लगा दिया । ऐसे में सवाल उठता है कि बिना पोस्टमार्टम किए मौत के कारणों का पता नहीं चल सकता है। ये नहीं कहा जा सकता है कि बच्चों की मौत चिप्स खाने ही हुई । ये भी हो सकता है कि किसी ने बच्चों को बहला-फुसला कर कुछ खाने के लिए दिया हो वही जहरीला हो सकता है और उससे बच्चों की जान गई होगी ? ऐसे में जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है ।