
शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है।सरमेरा में 19 दिसम्बर तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 20 को प्रशासन बलपूर्वक इसे हटा देगा। साथ ही अतिक्रमणकारियों से इसका खर्चा भी वसूल किया जायेगा।
सड़क निर्माण में बाधा बना अतिक्रमण
शुक्रवार को एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल सरमेरा पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन एनएच 82 पर अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय लोगों और अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही अतिक्रमण किये गये स्थानों का दौरान भी किया। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकारी भूमि और मकान, दुकान, गुमटी आदि बनाये हुये हैं। 19 दिसम्बर तक हटा दें। अन्य प्रशासन इसे हटा देगा। सड़क निर्माण में किसी तरह की बाधा नहीं हो इसके लिए अतिक्रमण हटाने का काम जल्द पूरा होगा। बैठक से पहले सरमेरा बाजार में दिनभर लाउडस्पीकर से अतिक्रमण हटाने की अपील की गयी। बैठक में बीडीओ नंदकिशोर, थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, एनएच निर्माण में लगे अधिकारी व कर्मी भी शामिल थे