नालंदा की बहू को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, बिहार हुआ गौरवान्वित

0

नालंदा की एक बहू को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया। नूरसराय के हड़ौल गांव की रहने वाली उषा देवी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए उषा देवी को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने उषा देवी को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटन्गेल अवॉर्ड दिया। ये सम्मान पहली बार बिहार के किसी व्यक्ति को दिया गया है। अभी वो सारण जिले के मकेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर कार्यरत हैं। वो पिछले 13 सालों से सारण में तैनात हैं। उषा देवी को सम्मान मिलने से घरवाले ही नहीं जिलेवासी फूले नहीं समा रहे हैं।


कौन हैं उषा देवी जानिए
उषा देवी का ससुराल नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड के हड़ौल गांव में है। उनके पति का नाम बसंत कुमार है। उषा देवी और बसंत कुमार को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बड़े बेटे का नाम कुमार गौरव है और वो मैकेनिकल इंजीनियर हैं। जबकि छोटे बेटे कुमार सौरभ बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। बेटी खुशबू बीएड कर चुकी हैं।
उषा देवी को इस कामयाबी पर नालंदा लाइव सभी जिलावासियों की ओर से ढेर सारी बधाई देता है। वो इसी तरह कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते रहें ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…