
बिहारशरीफ में पुलिस ने हवेली गांव के पास से तीन बदमाशों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान चैनपुरा गांव निवासी मो. जमाल के पुत्र मो. रियाज, छज्जू मोहल्ल निवासी मो. कयूम के पुत्र मो. सफीक और पंडित नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई। तलाशी के क्रम में इनके पास से पुलिस ने तीन देसी कट्टा, सात कारतूस, तीन मोबाइल और 24640 रुपया नकदी बरामद किया। बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। उसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की।

साजिश को किया विफल
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि हवेली गांव के समीप 5 बदमाश बोलेरो पिकप वाहन में बैठ कर आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों के साथ वह मौके पर पहुंचे। पुलिस वाहन को देख दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में सफल रहा। जबकि तीन को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार-कारतूस बरामद हुआ।
लूटपाट के फिराक में थे अपराधी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम देने की ताक में थे। गिरफ्तार रियाज कई बार जेल जा चुका है। फरार बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।