
बिहार कैडर के IAS अधिकारी साकेत कुमार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्राईवेट सेक्रेट्री बनाया गया है। साकेत कुमार 29 जुलाई 2023 तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निजी सचिव रहेंगे. साकेत कुमार 2009 बैच के बिहार कैडर के IAS अधिकारी हैं।
साकेत कुमार के बारे में जानिए
आईएएस अधिकारी मधुबनी के रहने वाले हैं। साकेत कुमार के पिता सतीश कुमार मिश्रा मधुबनी के एक कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती मधुबनी के डॉनबास्को स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित मॉडल स्कूल से की. मॉर्डन स्कूल से 10+2 करने के बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई देश के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से की. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.
दूसरे प्रयास में बने IAS
साकेत कुमार ने अपने दूसरे प्रयास में साल 2009 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास किया था। यूपीएससी में उनका 13वां रैंक आया था. इसके साथ ही उन्होंने आईएएस की परीक्षा में बिहार में टॉप किया था. चयन के बाद उनकी पोस्टिंग बिहार में भी रही है. सबसे पहली पोस्टिंग वैशाली में बतौर एसडीओ हुई थी।उसके बाद वे समस्तीपुर में डीडीसी बनें। उसके बाद वे बिहार के बांका और खगडिय़ा में डीएम रह चुके हैं।
मनोज सिन्हा के निजी सचिव रहे थे
आईएएस अधिकारी साकेत कुमार 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले वे बिहार में भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव के पद पर कार्यरत्त थे। कुछ समय पहले तक वे तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के निजी सचिव थे। हालांकि इस बार मनोज सिन्हा चुनाव हार गए लिहाजा मंत्री नहीं बन सके।