
बिहार में जूनियर अकाउंट क्लर्क के लिए वैकेंसी आई है। ये वैकेंसी बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड ने निकाली है। इस वैकेंसी के तहत नियुक्तियां नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड(NBPDCL), दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड(SBPDCL),बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड( BSPTCL) और बिहार स्टेट पावर जेनेरेशन कंपनी लिमिटेड(BSPGCL) में होगी
जूनियर अकाउंट क्लर्क के 350 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए । ये आवेदन आपको ऑनलाइन भरना होगा।
सामान्य वर्ग- 115
सामान्य वर्ग( महिला)-60
पिछड़ा वर्ग- 28
पिछड़ा वर्ग (महिला)-14
अत्यंत पिछड़ा वर्ग-40
अत्यंत पिछड़ा वर्ग(महिला)-23
अनुसूचित जाति-35
अनुसूचित जाति(महिला)-21
अनुसूचित जनजाति-3
अनुसूचित जनजाति(महिला)-1
आयुसीमा – आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 साल रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग रखा गया ।
सामान्य वर्ग- 37
सामान्य वर्ग( महिला)-40
पिछड़ा वर्ग-40
पिछड़ा वर्ग (महिला)-40
अत्यंत पिछड़ा वर्ग-40
अत्यंत पिछड़ा वर्ग(महिला)-40
अनुसूचित जाति-42
अनुसूचित जाति(महिला)-42
अनुसूचित जनजाति-42
अनुसूचित जनजाति(महिला)-42
परीक्षा का शुल्क-
सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 1500 रुपए रखे गए हैं
अनुसूचित जाति और जनजाति ( बिहार के रहनेवाले)- 375 रुपए
दिव्यांगों के लिए परीक्षा शुल्क- 375 रुपए
आवेदन की प्रक्रिया- आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.. आवेदक www.bsphcl.bih.in पर जाकर आवेदन भरना होगा। इसके लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक पास होना चाहिए। अपेयरिंग उम्मीदवार अावेदन नहीं भर सकते हैं।
चयन की प्रक्रिया
अगर 15000 से ज्यादा अभ्यर्थी आवेदन करेंगे तो प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगा। पीटी परीक्षा का रिजल्ट 1:10 में दिया जाएगा। उसके बाद मुख्य परीक्षा लिया जाएगा। पीटी और मेन्स दोनों ही ऑब्जेटिव टाइप होंगे। मुख्य परीक्षा के बाद कंप्यूटर स्केल टेस्ट होगा और उसके बाद फाइनल रिजल्ट निकलेगा। अगर आवेदकों की संख्या 15 हजार से कम रही तो कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट के मुताबिक मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा।
इसे भी पढ़िए-गेस्ट टीचर के लिए आज से भरें आवेदन, 4 जून आखिरी तारीख