
नालंदा जिला में छठी से नौवीं क्लास तक की पढ़ाई करने वाले छात्रों औऱ उनके परिजनों के लिए ये जरुरी खबर है । नालंदा जिला में डाक विभाग ने दीन दयाल छात्रवृति प्रतियोगिता का आयोजन किया है । जिसमें छह से लेकर नवम वर्ग तक पढ़ने वाले सभी बच्चे भाग ले सकते हैं।
क्या है दीन दयाल छात्रवृति योजना
नालंदा जिला में छात्रों की मदद के लिए डाक विभाग आगे आया है । इसके लिए दीन दयाल छात्रवृति योजना की शुरुआत की है । इस योजना के तहत क्लास छह से लेकर नौ तक के 10-10 छात्र-छात्राओं को प्रत्येक महीने 500 रुपए की छात्रवृति दी जाती है ।
कब तक भरें फॉर्म और कब है एग्जाम
दीनदयाल छात्रवृत्ति योजना के लिए 9 सितंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे । जबकि 29 सितंबर एग्जाम लिया जाएगा।फॉर्म बिहारशरीफ प्रधान डाकघर के अलावा सोहसराय, बाढ़ और नालंदा डाक घरों में डाक से या हाथों हाथ जमा किया जा सकता है।
कौन कौन भर सकते हैं फॉर्म
इस छात्रवृति योजना के लिए क्लास 6 से लेकर 9 तक के छात्र छात्राएं इस फॉर्म को भर सकते हैं.साथ ही सरकारी और प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। यानि अगर आपका बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है तब भी उसका फॉर्म भरवा सकते हैं ।
एग्जाम में क्या क्या होगा
दीनदयाल छात्रवृति योजना के लिए एक घंटे का एग्जाम होगा. जिसमें 50 अंक के 50 सवाल रहेंगे। यानि हर सवाल एक नंबर का होगा. जिसमें पांच-पांच अंक सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, विज्ञान और खेल संस्कृति से रहेंगे। लोकल फिलाटेली से 10 और राष्ट्रीय फिलाटेली से 15 अंक के प्रश्न होंगे।
क्या होता है फिलाटेली
अलग-अलग तरह के डाक टिकटों को फिलाटेली कहते हैं. यानि छात्रों से डाक टिकटों के बारे में सवाल पूछे जाएंगे. ऐसे में आप इसके बारे में इंटरनेट से थोड़ी तैयारी कर सकते हैं