बिहार में अमीन-कानूनगो की वैकेंसी, सिविल इंजीनियर को भी मिलेगा मौका

0

बिहार में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 11,750 पदों के लिए बहाली निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि 8-10 हजार तक अमीन, 1100 कानूनगो और 550 सहायक बंदोस्त पदाधिकारी के पद लिए वैकेंसी आएगी। इसके लिए 31 अगस्त को विज्ञापन निकलेगा। बताया जा रहा है कि डिप्लोमाधारी सिविल इंजीनियरों को अमीन, सिविल में ही डिप्लोमा की डिग्री और 3 से 5 साल के अनुभव वाले को कानूनगो के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इसके साथ ही बीटेक पास सिविल इंजीनियरों को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में अनुबंध पर बहाल किया जाएगा। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल का कहना है कि एनडीए सरकार की प्राथमिकता भूमि विवाद को कम करना है और इसके लिए चरणबद्ध तरीके से काम हो रहा हैं। ऑनलाइन दाखिल-खारिज का काम भी जारी है। 15 अगस्त के पहले सूबे के सभी 534 प्रखंडों में ऑनलाइन म्यूटेशन शुरु करने का लक्ष्य रखा है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In जॉब एंड एजुकेशन

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …