बिहार में आज किन 8 सीटों पर मतदान, किन- किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है.. जानिए

0

लोकसभा चुनाव में बिहार की आठ सीटों पर आज वोटिंग है। आखिरी दौर में 1.52 करोड़ मतदाता 157 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अंतिम चरण यानि आज नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र मतदान है। जिसमें 1.52 करोड़ मतदाता में 80.38 लाख पुरुष और 71.53 लाख महिला एवं 501 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने 15811 मतदान केंद्र बनाएं हैं। इसमें 26233 बैलेट यूनिट और 15811 वीवीपैट व ईवीएम लगाया जाएगा। डिहरी विधानसभा का उपचुनाव भी रविवार को संपन्न होगा।

कहां से कौन दिग्गज लड़ रहा चुनाव
आखिरी दौर में चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, अश्विनी चौबे और आरके सिंह अपने-अपने क्षेत्र में आमने-सामने के मुकाबले में फंसे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी चुनाव है। पाटलिपुत्र सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती भी एनडीए के गढ़ सेंध लगाने में जुटीं हैं। काराकाट में रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा जदयू उम्मीदवार और पूर्व सांसद महाबली सिंह से मुकाबले में घिरे हैं। सासाराम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और भाजपा सांसद छेदी पासवान के बीच लड़ाई है।

नालंदा: जदयू के कौशलेंद्र कुमार और हम के अशोक कुमार आजाद के बीच सीधा मुकाबला।

पटना स‍ाहिब: कांग्रेस के शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और भाजपा के रविशंकर प्रसाद के बीच सीधा मुकाबला।

पाटलिपुत्र: भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद की मीसा भारती में सीधी लड़ाई।

बक्‍सर: भाजपा के अश्विनी चौबे और राजद के जगदानंद सिंह के बीच सीधा भिड़ंत।

जहानाबाद: राजद के सुरेंद्र यादव व जदयू के चंदेश्‍वर चंद्रवंशी की लड़ाई को तिकाेना बनाने में लगे सांसद अरुण कुमार।

सासाराम: कांग्रेस की मीरा कुमार के साथ भाजपा के छेदी पासवान का सीधा मुकाबला।

आरा: भाजपा के आरके सिंह के साथ सीपीआइ माले के राजू यादव से मुकाबला।

काराकाट: रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा व जदयू के महाबली सिंह में सीधी लड़ाई।

बिहार में सातवें चरण में जिन आठ सीटों पर वोटिंग हो रही है. उसमें छह सीटों पर वैसे योद्धा मैदान में हैं, जिनके बीच लगातार दोबारा लड़ाई हो रही है. साल 2014 लोकसभा चुनाव में भी ये योद्धा आपस में टकरा चुके हैं. सिर्फ दो सीट है ऐसी है जिस पर पहली मुकाबला हो रहा है उसमें नालंदा और पटना साहिब की सीट है। ऐसे में 23 मई को ही पता चलेगा कि किसके सिर ताज सजेगा और किसकी बोरिया बिस्तर बंध जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…